Top News

ग़ाज़ीपुर में घूमने के ये है 5 सबसे खास जगह These are the 5 most special places to visit in Ghazipur

 ग़ाज़ीपुर में घूमने के ये है 5 सबसे खास जगह  These are the 5 most special places to visit in Ghazipur

गाजीपुर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक शहर है। इसका एक समृद्ध इतिहास है जिसे प्राचीन काल में खोजा जा सकता है।

मुगल काल के दौरान, गाजीपुर इस्लामी शिक्षा और संस्कृति के केंद्र के रूप में जाना जाता था। यह शहर इस समय

 के दौरान व्यापार और वाणिज्य का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी था।

18वीं शताब्दी में, गाजीपुर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के अफीम व्यापार का केंद्र बन गया।

19वीं शताब्दी में, गाजीपुर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का एक प्रमुख केंद्र था, जिसमें राजा रामपाल सिंह जैसे कई उल्लेखनीय नेता शहर से थे।

ब्रिटिश राज के दौरान, गाजीपुर एक जिला मुख्यालय था और 1857 के भारतीय विद्रोह में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

स्वतंत्रता के बाद, गाजीपुर उद्योग, कृषि और शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बना रहा।

अगर आप नए नए ग़ाज़ीपुर में आये है या फिर आने का प्लान कर आरहे है तो आने से पहले जान ले यहाँ की कुछ प्रसिद्ध जगहों के बारे में 

ग़ाज़ीपुर में घूमने के ये है 5 सबसे खास जगह  These are the 5 most special places to visit in Ghazipur


1- बाबा अमरनाथ का मंदिर 



गाजीपुर के बाबा अमरनाथ का मंदिर एक प्रसिद्ध मंदिर है। भगवान शिव को समर्पित मंदिर जहां मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग स्थापित है जो बहुत ही प्राचीन मंदिर है। यहां गर्भगृह में भगवान शिव का शिवलिंग विराजमान है। मुख्य गाजीपुर कस्बे में स्थित मंदिर जहां सावन सोमवार और महाशिवरात्रि के दिन बड़ी संख्या में लोग भगवान शिव के दर्शन के लिए आते हैं।


2 - मां कामख्या माता का मंदिर 



पूर्वांचल में मिर्ज़ापुर में स्थापित शक्तिपीठ माँ विंध्याचल देवी (विंध्यवासिनी देवी) के बाद यदि दूसरा मंदिर मनोकामना पूर्ति वाला माता जी का मंदिर हैं, तो वह "माँ कामाख्या मंदिर धाम" हैं।

यह मंदिर आदिशक्ति माँ भवानी दुर्गा माता को समर्पित हैं। पुरानी मान्यताओं के अनुसार माँ कामाख्या को सिकरवार वंशीय राजपूतों की कुल देवी के रूप में बताया गया हैं।


नवरात्रि के पावन नौ दिनों तक यहाँ मेला का आयोजन किया जाता हैं। वैसे मंदिर में हज़ारों लोग प्रतिदिन दर्शन करने आते हैं।

3- भगवान परशुराम मंदिर गाजीपुर -Lord Parshuram Temple


गाजीपुर शहर का एक प्रसिद्ध भगवान परशुराम का मंदिर है। यह एक मंदिर प्राचीन है, जो कि पूरे भारतवर्ष में प्रसिद्ध मंदिर है। मंदिर में आपको भगवान परशुराम की प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। गाजीपुर शहर के हरपुर में स्थित यह मंदिर जमानिया रोड पर स्थित है।


4 - लार्ड कार्नवालिस का मकबरा ग़ाज़ीपुर 


उत्तर प्रदेश के kashi से करीब 70 किमी की दूरी पर स्थित गाजीपुर अपनी प्राचीन विरासत को आज भी संजोए हुए है| शहर की कई ऐतिहासिक विरासतों में से एक है लार्ड कार्नवालिस का मकबरा। यह मकबरा यूरोप व भारत संस्कृति का समन्वय है। एक बड़े भू-भाग पर बना यह गोल स्मारक दृढ़ता का संदेश देता है। अपनी अद्भुत कलाकृति के लिए मशहूर इस मकबरे को देखने के लिए विदेशों से भी पर्यटक यहां आते हैं।

5 - साई बाबा का मंदिर ग़ाज़ीपुर 



साई बाबा का ये मंदिर   ग़ाज़ीपुर शहर के बीचोबीच अफीम फैक्ट्री के पास है। 
ये मंदिर ठीक वैसे ही है जैसे शिरडी के साई बाबा का मंदिर है यहाँ आते ही आपका  मन तृप्त हो जायेगा लगेगा जैसे आप ग़ाज़ीपुर नहीं बल्कि साई बाबा के पास शिरडी ही चले आये हो 
इस मंदिर से गंगा माँ का नज़ारा देखना  एक अलग ही अनुभव हो सकता है तो अपने परिवार के साथ कब आप जा रहे है यहाँ कमेंट करके बताये जरूर 

अगर हमारा ये पोस्ट आपको अच्छा लगा हो तो  अपने दोस्तों और  परिवार वालो के बिच शेयर करना न भूलियेगा 
आप चाहे तो अपने whatsapp  के ग्रुप में इस पोस्ट को शेयर कर सकते है आपका बहुत बहुत धन्यवाद 

ग़ाज़ीपुर में घूमने के ये है 5 सबसे खास जगह  These are the 5 most special places to visit in Ghazipur

Post a Comment

Previous Post Next Post